Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeखेलप्रदेश में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर बनाया जाएगा स्पोर्ट्स...

प्रदेश में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर बनाया जाएगा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड

देहरादून: खेल विभाग को सशक्त बनाने के लिए राज्य में नई पहल की गई है I प्रदेश में केरल, उड़ीसा व हरियाणा की तर्ज पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने इसके लिए अधिकारियों को इन राज्यों की नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को खेल दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ करेंगे।

यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड बनाया जाएगा, ताकि खेल विभाग वित्तीय रूप से सशक्त बन सके। उन्होंने कहा कि तमाम राज्यों में यह व्यवस्था लागू है। इस फंड में खेल विभाग के लिए सीएसआर व अन्य मदों से वित्तीय प्रबंधन किया जा सकेगा, जिसका उपयोग खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन फिलहाल यह मामला न्यायालय में है। ऐसे में हम किस प्रकार से पुन: क्षैतिज आरक्षण को पुनर्जीवित कर सकते हैं, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इसका समाधान निकालने के निर्देश दिए गए।

साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग की वेबसाइट अपडेट नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल्द से जल्द वेबसाइट को पूरी तरह से अपडेट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग अभिनव कुमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल एसके सारकी, उपनिदेशक खेल मनोज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। 

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल छात्रवृत्ति का जिओ जारी हो चुका है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने का मौका मिलेगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत राज्य के आठ से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रत्येक जिले में 150-150 बालक-बालिकाओं को प्रतिमाह 15 सौ रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त खेल दिवस के दिन इस योजना को मुख्यमंत्री विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments