Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसतपाल महाराज ने हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों...

सतपाल महाराज ने हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों की बहाली के दिए निर्देश

देहरादून: लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियरों को बहाल किया गया है।  

लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे।

विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल कर दी गई है। 

इसके अलावा संविदा पर रखे गए अन्य 90 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हटाए गए जूनियर इंजीनियरों की बहाली पर खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

मंत्री ने कहा कि सीएम ने इनकी बात को सुना और उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों की सेवा का अनुभव है। पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही हैं ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments