Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबाराबंकी जिले में दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत, सीएम...

बाराबंकी जिले में दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत, सीएम ने व्यक्त किया शोक

देहरादून: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दो बसों की टक्कर में आठ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया व हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारू करायी। 

जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस में किलोमीटर संख्या 24 के पास लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस पहले खड़ी थी। यह कैंटीन होने के कारण इसमें अधिकतर सवारियां उतर कर नीचे आ गई थी।

करीब 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रेवल्स की वोल्वो बस इस बस में पीछे से जा टकराई। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 36 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में चार की पहचान हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments