Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यदिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की हुई पुष्टि, मौलाना आजाद मेडिकल...

दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की हुई पुष्टि, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया भर्ती

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिलने की पुष्टि की है। इस मरीज को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

बता दें, 31 वर्षीय इस व्यक्ति को बुखार और त्वचा के घावों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह व्यक्ति हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक पार्टी में शामिल हुआ था।

पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति को करीब तीन दिन पहले यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद भर्ती कराया गया था। उसके नमूने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। मरीज की संपर्क ट्रेसिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

बता दें, भारत में इस बीमारी का यह चौथा मामला है। देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में सामने आया था। वहीं दूसरा मामला 18 जुलाई को और तीसरा मामला 22 जुलाई को केरल में ही सामने आया था। तीनों शख्स विदेश की यात्रा कर लौटे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments