Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयरणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट से मचा बवाल, लोगों ने किया अनूठा...

रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट से मचा बवाल, लोगों ने किया अनूठा प्रदर्शन

देहरादून: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद बवाल मचा हुआ है I जहां एक तरफ लोग एक्टर को सोशल मीडिया में ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं देश के कई हिस्सों में उनके फोटोशूट के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

दरअसल कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक मैगज़ीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था जिसके बाद से उनके फेंस के बिच खलबली मच गई थी I उनके इस इमेजेज को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया I फोटोज शेयर कर लोगों ने तरह-तरह के कैपसंस डाल के उसे खूब वायरल किया I

अब रणवीर के इस बोल्ड फोटोशूट के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में भी लोग सड़कों में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लोगों ने नेकी की दीवार पर एकत्रित होकर एक्टर के लिए कपड़े भी जुटाएं हैं।

इंदौर में उनके खिलाफ लोगों ने अनूठा प्रदर्शन करते हुए कचरा एकत्रित करने वाली पेटियों के साथ कपड़े जुटाए गए और मानसिक कचरा दूर करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने इंदौर में देश से मानसिक कचरे को फेंकने की अपील की और एक्टर के लिए कपड़े इकट्ठे किए। 

रणवीर के वायरल फोटोशूट के विरोध में कुछ लोगों ने इस मुहिम को शुरू किया है। उनका कहना है कि रणवीर सिंह यूथ आइकन है, जिन्हें युवा फॉलो करते हैं। इस तरह का फोटो शूट सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है। 

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक रणवीर सिंह के फोटो शूट का पूरे देश में विरोध हो रहा है। नीरज याग्निक ने कहा कि रणवीर सिंह को सस्ती लोकप्रियता के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। वे यूथ आइकन हैं। इन्हें लाखों युवा पसंद करते हैं। रणवीर के इस फोटो शूट से उन युवाओं पर क्या असर पड़ेगा। इस प्रकार की नग्नता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें मुबंई में महिलाओं ने रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है और साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments