Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली सीएम केजरीवाल पहुंचे वडोदरा, जनता को अपने पाले में लेने के...

दिल्ली सीएम केजरीवाल पहुंचे वडोदरा, जनता को अपने पाले में लेने के लिए किये बड़े-बड़े वादे

देहरादून: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज  वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में केजरीवाल ने जनता को अपने पाले में लेने के लिए कई बड़े वादे किये I

वडोदरा में केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई बड़े वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में रोजगार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे, जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हर महीने 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरियां तैयार करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पिछले हफ्ते 25 लाख परिवारों के बिजली बिल जीरो आए हैं। 1 सितंबर तक 26 लाख और परिवारों के बिल जीरो आएंगे। दिल्ली में कई साल से बिल जीरो आ रहे हैं। गुजरात में भी अगर हमें मौका मिलेगा तो यहां भी बिजली के बिल जीरो आएंगे। साथ ही केजरीवाल ने इस दौरान आदिवासियों के लिए भी कई वादे किए I

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा के सर्वे में आप की लोकप्रियता देखी गई है। भाजपा ने लोगों से पूछा कि  मुफ्त शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली मिलनी चाहिए? तो 99 फीसदी लोगों ने कहा कि मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए। 97 फीसदी ने कहा कि मुफ्त इलाज मिलना चाहिए। 91 फीसदी लोगों ने कहा कि मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए।

भाजपा शाशन को बताया कुशासन

केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का विलय गुजरात भाजपा में होने जा रहा है। गुजरात का चुनाव आप और भाजपा के बीच होगा। एक तरफ भाजपा के 27 साल का कुशासन तो दूसरी तरफ आप की नई राजनीति है। भाजपा ने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं।  इसकी जांच हो- जिनके LOAN माफ हुए हैं उन्होंने भाजपा को कितना चंदा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments