Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ तिरंगा यात्रा निकालकर...

दून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देंगे सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

देहरादून: प्रदेशभर में हर घर तिरंगा यात्रा के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है I जिसके चलते दून में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई तिरंगा यात्रा एक साथ निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देंगे।

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति की पहल पर संयुक्त नागरिक संगठन से संबद्ध सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर निगम देहरादून से गांधी पार्क तक किया जाएगा।

यात्रा नौ अगस्त को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आजादी के योद्धा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश प्रेमियों के साथ मिलकर समाज को पारस्परिक सौहार्द, भाईचारे, मित्रता, एकजुटता का संदेश देना है।

सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को भी इसमें जोड़ा जा रहा है। इस दौरान मुकेश नारायण शर्मा, डॉ. मुकुल शर्मा, कुसुम धस्माना, चौधरी ओमवीर सिंह, दिनेश भंडारी, सुशील त्यागी, प्रदीप कुकरेती, संदीप उनियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments