Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमूसलाधार बारिश से उत्तरकाशी में बह गए एटीएम सहित कई दुकानें

मूसलाधार बारिश से उत्तरकाशी में बह गए एटीएम सहित कई दुकानें

देहरादून: उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश ने कई जगहों पर भारी नुकसान कर दिया हैं। मूसलाधार बारिश से उत्तरकाशी, गंगोत्री हाईवे व मसूरी-देहरादून मार्ग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र के कुमोला रोड में रात लगभग दो बजे दो ज्वैलरी की दुकानें सहित आठ दुकानें और पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम पानी के लपेट में आ गया। पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया की बुधवार शाम को ही एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे।

वहीं भूस्खलन के कारण नेताला और पकोड़ा नाला में मलबा आने से गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया। यमुनोत्री हाईवे खरादी क्षेत्र में खोलने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के साथ सैकड़ों यात्रियों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं।

मसूरी में पांच धंटे से हो रही बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर जगह-जगह मलबा आ गया है। गज्जी बैंड के पास सड़क पर पेड़ गिर गए। जिससे मार्ग बंद हैं। सड़क बंद होने की सूचना पर फायर और वन कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। फायर और वन कर्मियों ने पेड़ काटकर सड़क से हटा दिया है। फिलहाल मार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, भट्टा गांव के पास पेड़ और मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments