Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयएटीएस टीम ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान से जुड़े आतंकी को किया गिरफतार, नुपुर शर्मा...

एटीएस टीम ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान से जुड़े आतंकी को किया गिरफतार, नुपुर शर्मा की हत्या का मिला था टास्क

देहरादून: उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जुड़े एक आतंकी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। टीम ने आतंकी के पास से एक मोबाइल व दो सिम कार्ड और कई प्रकार की आईडी बरामद की है। इसके अलावा बम बनाने से संबंधित सामान भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि, आतंकी मोहम्मद नदीम जैश-ए-महुम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान के आतंकियों से सीधे संपर्क में था।

वहीं एटीएस की टीम द्वारा पूछताछ के दौरान मोहम्मद नदीम ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन के आतंकियों ने उसको नुपुर शर्मा की हत्या करने का टास्क भी दिया था। 

मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे अफगानिस्तान व पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद और तहरीख-ए-तालिबान के आतंकवादी स्पेशल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान बुला रहे थे। जिसके लिए वह वीजा लेकर पाकिस्तान जाने वाला था।

उसने यह भी बताया कि वह जैश-ए-मोहम्मद की आतंकी ट्रेनिंग लेता और साथ ही मिस्त्र देश के माध्यम से सीरिया एवं अफगानिस्तान जाने की भी योजना बना रहा था। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में और भी कई बड़े राज खुल सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments