Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिदिव्या काकरान ने मनोज तिवारी को बांधी राखी, दोनो ने आप पर...

दिव्या काकरान ने मनोज तिवारी को बांधी राखी, दोनो ने आप पर साधा निशाना

देहरादून: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कॉमनवेल्थ खेलों की कांस्य पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान के आवास पर जाकर उनसे राखी बंधवाई। इस दौरान मनोज तिवारी ने आस आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।

शुक्रवार को दोपहर के समय मनोज तिवारी दिव्या काकरान के दिल्ली के गोकलपुर आवास पर पहुंचे। इस दौरान दिव्य ने उन्हें राखी बांधी। तिवारी ने दिव्या को पांच लाख रुपये की इनाम राशि भेंट की।

जिसके बाद उन्होंने ट्वीट पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि, सेना से भी सबूत… खिलाड़ी से भी सबूत, शर्मनाक है आप का रवैया’। तिवारी ने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले समय में कलाकारों का सांस्कृतिक प्रोग्राम कराकर जो पैसा एकत्र होगा, उसे बहन को देंगे। इस दौरान उन्होंने काकरान के परिवार के साथ ली गई सेल्फी को भी पोस्ट किया।

पहलवान दिव्या काकरान ने दिल्ली सरकार पर आर्थिक मदद न करने का आरोप लगाया है। पहलवान का कहना है कि वह अब तक 58 पदक दिल्ली को दिला चुकी हैं, लेकिन दिल्ली सरकार ने आर्थिक मदद नहीं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments