Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशिव संग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में हुई...

शिव संग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

देहरादून: महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य व शिव संग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे की रविवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना पड़ोसी रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मदप सुरंग के पास सुबह करीब सवा पांच बजे हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मेटे पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार में एक अन्य व्यक्ति और उनका ड्राइवर था। मडप सुरंग के पास जब उनकी कार पहुंची तो सामने से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और इस हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सभी को नवी मुंबई के कामोठे के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मेटे को मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें, मेटे मराठा समुदाय के लिए आरक्षण के कट्टर समर्थक थे। वह एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments