Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीययूपी एटीएस ने आतंकवादी संगठन से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम को किया...

यूपी एटीएस ने आतंकवादी संगठन से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम को किया गिरफ्तार

देहरादून: यूपी एटीएस की टिम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी हैं। उन्होंने आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बातया कि वह आतंकी मुहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और उसने ही सोशल मीडिया पर नदीम की फेक आईडी बनाई थी।

आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े हुए हैं। सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आईडी बनाकर दी थी। हबीबुल टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था।

वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। एटीएस को उसके पास एक मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। वह वर्तमान में फतेहपुर जिले के मुहल्ला सैय्यदबाड़ा में रह रहा था जबकि स्थायी रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments