Latest news
राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला 30 जून से प्रारंभ होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा एआई के दौर में भी मानवता को बनाए रखना जरूरी: डीजी सूचना चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, विकासनगर में खुलेंगे पंजीकरण काउंटर मतदाता सूची को लेकर दावे/आपत्ति के सम्बंध में नहीं प्राप्त हुई एक भी अपील यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए मशीनें एयरलिफ्ट करने की तैयारी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहेः धामी मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ली बैठक मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद

[t4b-ticker]

Tuesday, April 22, 2025
Homeअपराधक्रूरता की हदे पार: नवजात का सर धड़ से अलग कर रस्ते...

क्रूरता की हदे पार: नवजात का सर धड़ से अलग कर रस्ते में फेंका

देहरादून: देहरादून-मसूरी मार्ग पर नवजात बच्चे का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है I शव को देखकर ना सिर्फ स्थानियां लोग बल्कि पुलिस महकमा भी हैरान है I पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव को धारदार हथियार से काटा गया है।  देहरादून-मसूरी मार्ग पर वन सुमन के पास धोबीघाट जाने वाले रास्ते पर पैराफीट के बाहर कपड़े से लपेटा शव मिला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जघन्य अपराध प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह सब कैसे और क्यों हुआ, किसने किया? नवजात लड़का था। आधा शव मिलने से मामला संदिग्ध लगता है। सिर और धड़ का कुछ हिस्सा गायब है।

फिलहाल, सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस रास्ते पर आने-जाने वालों को देखा जा रहा है। मगर, बीते दो दिनों से क्षेत्र में घना कोहरा है तो फुटेज भी साफ नहीं दिखाई दे रही है। 

मसूरी। शहर में जिस नवजात का शव धड़ से अलग मिला, पुलिस जांच में सामने आया कि उसे किसी धारदार हथियार से काटा गया। धड़ से नीचे का हिस्सा पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा हिस्सा तलाशा जा रहा है। मसूरी एसओ दिगपाल सिंह कोहली के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments