Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली सरकार पर शिक्षा घोटाले का लगाया अरोप

भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली सरकार पर शिक्षा घोटाले का लगाया अरोप

देहरादून: दिल्ली में शराब नीति पर मचे घमासान के बीच भाजपा पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली में शिक्षा घोटाला होने का दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि दिल्ली में शिक्षा घोटाला हुआ है। अपने ठेकेदारों को फायदा दिया गया है। लाभ के लिए सीपीडब्ल्यूडी नियमावली के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए 50-90% बढ़ी हुई निर्माण लागत को दिखाया गया। एक अनुमान के मुताबिक 326 करोड़ से लागत बढ़ाई गयी। जो टेंडर की कीमत से 53% ज्यादा था। बच्चों के टॉयलेट को क्लासरूम बताया गया।

गौरव भाटिया ने कहा कि ये आप नहीं पाप सरकार है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 500 नए स्कूल बनवाने का वादा किया था, वह स्कूल नहीं बने।

सीवीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए गौरव ने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां स्कूलों में 2,400 कमरों की जरूरत थी वहां 7,180 बनवा दिए। 6,133 की जगह 4027 क्लासरुम बनाए गए। मुनाफाखोरी के लिए लागत को बढ़ाया गया। निर्माण लागत में 90 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई। गौरव भाटिया ने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस रिपोर्ट का संज्ञान क्यों नहीं लिया? क्यों कार्रवाई नहीं की? 

बता दें, ढाई साल पहले यह रिपोर्ट सीवीसी द्वारा दिल्ली विजिलेंस के सचिव को भेजी थी।

भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली सरकार में सत्येंद्र जैन को कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट मिला हुआ है, वो तीन महीने से जेल में हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया। भ्रष्टाचार अरविंद केजरीवाल के डीएनए में है। यह आप सरकार नहीं बल्कि पाप की सरकार है। वह और (मनीष) सिसोदिया भ्रष्टाचार के विशेषज्ञ हैं। आपको, आपकी पार्टी और आपके भ्रष्ट मंत्रियों को देश के कानून के तहत दंडित किया जाएगा। आपको बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments