Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधयुवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

देहरादून: उत्तराखंड में रुड़की के पथरी गांव निवासी एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

सूचना ,मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की बाइक घटनास्थल पर मिली है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी इक्कड़ थाना पथरी के रूप में हुई है। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने हत्या की सूचना परिजनों को दी I 

मंगलवार की सुबह सीओ रुड़की विवेक कुमार ने बताया कि सालियर से मंगलौर जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।

मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया गया कि युवक पंजाब जाने के लिए निकला था। उसके साथ दो युवक और थे। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments