Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधअंकिता के आखिरी लफ्ज़: जैसे हम मर रहे हैं वैसे ही मरना...

अंकिता के आखिरी लफ्ज़: जैसे हम मर रहे हैं वैसे ही मरना चाहिए शाहरुख

देहरादून: दुमका की बेटी अंकिता सिंह की मौत के बाद से उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो अंकिता की मौत से पहले का है। इस विडियो में अंकिता ने अपने अपराधियों को सजा-ए-मौत देने की मांग की हैं|

अंकिता ने कहा था कि जैसे हम मर रहे हैं…उसको भी यही सजा हो जाए’…अपनी मौत से पहले दुमका की बेटी अंकिता के यह कुछ चंद शब्द थे। अंकिता ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि रात में शाहरुख का फोन आया था| जिसके बारे में उसने अपने पिता को बताया था। पिताजी ने कहा कि ठीक है सुबह होती है तो देखते हैं। इसके बाद शाहरुख सुबह 4 बजे आकर खिड़की से पेट्रोल फेंक कर जला कर भाग गया। 

अंकिता ने बताया था कि दो लड़कों ने इस कांड को अंजाम दिया था। अंकिता के बयान के मुताबिक, जब उन्होंने खिड़की खोल कर देखा तो शाहरुख और छोटू भाग रहे थे। अंकिता सिंह ने बताया था कि उनका पूरा शरीर जल चुका है।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 23 अगस्त को शाहरुख नाम के एक युवक ने एकतरफा प्यार में अंकिता को जिंदा आग के हवाले कर दिया था। करीब 90 फीसदी तक जल चुकी अंकिता को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद अंकिता ने बीते रविवार की सुबह को दम तोड़ दिया था। 

12वीं की छात्रा अंकिता की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिस एसआईटी का गठन किया गया है उसने अंकिता के घर जाकर जांच-पड़ताल की है। फॉरेंसिक टीम ने भी वहां जाकर अहम सबूत जुटाए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments