Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतितेलंगाना के सीएम ने भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए मांगा लोगों...

तेलंगाना के सीएम ने भाजपा मुक्त भारत बनाने के लिए मांगा लोगों का साथ

देहरादून: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को 2024 में भारतीय जनता पार्टी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए I इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में किसानों की सरकार आएगी I

उन्होंने कहा, ‘हम सबको संकल्प लेना चाहिए और 2024 में ‘भाजपा मुक्त भारत’ बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए I हम लोगों को इस नारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए I तभी हम देश को बचा सकते हैं, नहीं तो देश को बचाने का दूसरा कोई रास्ता नही है’ I

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘गुजरात मॉडल’ का सब्जबाग दिखा कर प्रधानमंत्री बन गए, लेकिन असल में इस पश्चिमी प्रदेश में जहरीली शराब निर्बाध रूप से मिल रही है, जहां इस पर रोक है I

राव ने आरोप लगाया, ‘गुजरात में जहां शराबबंदी लागू है, वहां जहरीली शराब से करीब 70 से 75 लोगों की मौत हो गई I

उन्होंने कहा, ’26 राज्यों के लगभग 100 किसानों ने हैदराबाद में मुझसे मुलाकात की और टीआरएस सरकार की किसान समर्थक और अन्य महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की I उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि हम (टीआरएस) राष्ट्रीय राजनीति में उतरें I

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने दुग्ध उत्पादों को भी नहीं छोड़ा और कपड़ों पर जीएसटी बढ़ने से बुनकरों के हाल बेहाल हैं, जबकि एनपीए के नाम पर 12 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ करके जनता के पैसे की ‘कॉरपोरेट लूट’ करवा दी I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments