Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड30 फीसदी महिला आरक्षण की रोक के समाधान के लिए मुख्य सचिव...

30 फीसदी महिला आरक्षण की रोक के समाधान के लिए मुख्य सचिव करेंगे बैठक

देहरादून: उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे आरक्षण पर रोक के बाद अब सरकार इसके समाधान निकालने की तैयारी में हैं। जिसको लेकर बुधवार को मुख्य सचिव डा. संधु ने इसके समाधान के लिए बैठक बुलाई है।

मुख्य सचिव डा.एसएस संधु ने इसके चलते बुधवार को कार्मिक व न्याय विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई है। पिछले हफ्ते हाईकोर्ट ने राज्य की स्थायी महिलाओं को सरकारी नौकरियों में मिल रहे 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगा दी थी।

इससे फिलहाल भविष्य में होने वाली नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण पर संकट गहरा गया है। इसके साथ ही ताजा फैसले के बाद कई भर्तियों की प्रक्रिया में भी अड़चनें बढ़ गई हैं। उत्तराखंड गठन के बाद सिर्फ एक नोटिफिकेशन के बाद महिलाओं को इस आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है था।

पहले यह आरक्षण 20 फीसदी थी, जिसे बाद में 30 फीसदी कर दिया गया था, लेकिन इस दौरान सरकार इस पर कानून बनाने की दिशा में आगे तक नहीं बढ़ पाए। अब जब हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद आरक्षण पर रोक लगी तो सरकारी तंत्र सक्रिय हुआ है। इस विषय को लेकर सरकार ने कई राज्यों में मिल रहे आरक्षण का अध्ययन कर उसका भी ब्योरा जुटाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments