Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिअखिलेश यादव ने एनसीआरबी की रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर साधा...

अखिलेश यादव ने एनसीआरबी की रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी सरकार पर निशाना साधा हैं| इस बार उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों को लेकर सरकार पर जुबानी हमला किया हैं| उन्होंने कहा कि इसके आंकड़ों से यूपी की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। कैबिनेट की ब्रीफिंग में भी झूठ बोला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों से यूपी की स्थिति स्पष्ट हो रही है। यूपी में महिला अपराध सबसे ज्यादा हो रहे हैं। यही नहीं हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें यूपी में हुई हैं। महिला अगर शिकायत लेकर थाने जाती है तो उसका सुरक्षित लौटना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी भाजपा सरकार सब दुरुस्त होने का दावा कर रही है।

पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि अब लेन-देन का भ्रष्टाचार थाने से तय हो रहा है। दुकानदारों और ठेले वालों से भी वसूली हो रही है। भाजपा के लोग हर बुरे काम और अपराध में लिप्त हैं। नोएडा में एक भाजपा नेता ने तो पूरी पार्टी के नेताओं के चरित्र की पोल खोल दी है।

अखिलेश ने नोएडा पुलिस कमिश्नर पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का खास अधिकारी नोएडा को लूट रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों और युवाओं को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार ने दूसरों की इमेज खराब करने और झूठ बोलने के लिए आईटी प्रोफेशनल रख रखे हैं। जिनकी ऊर्जा अच्छे काम में लगनी चाहिए थी, वे भाजपा के झूठ में खप रहे हैं।

अखिलेश ने आगे कहा कि एक मंत्री ने दिल्ली से आकर ट्रांसफर-पोस्टिंग में कई सौ करोड़ रुपये कमा लिए। हर जगह सड़कें टूटी हैं और पौराणिक स्थलों व तालाबों को नष्ट किया जा रहा है। 

अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों को भाजपा की डिवाइड एंड रूल रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि वे बैकवर्ड कम्युनिटी के पेड लोग हैं। मुख्यमंत्री को न बोलना पड़े, इसलिए दो ट्वीट डिप्टी सीएम रखे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments