Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस को एक और झटका, महेंद्र सिंह राणा ने तोडा पार्टी से...

कांग्रेस को एक और झटका, महेंद्र सिंह राणा ने तोडा पार्टी से नाता

देहरादून: कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रही है । इसी बीच पौड़ी गढ़वाल में तीन बार से ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी लिखे पत्र में राणा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस में चाटुकार संस्कृति को हावी होने पर चिंता भी जाहिर की।

राणा ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में वो विधानसभा टिकट के सशक्त दावेदार थे। लेकिन पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने तरजीह नहीं दी। हालिया कुछ समय से पार्टी में निष्ठावान और जनाधार वाले नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। कहा कि कार्यकर्ताओं के बजाए नातेदार और चाटुकारों को तवज्जों दी जा रही है।

इससे आम कार्यकर्ता बेहद दुखी है। दूसरी तरफ, प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि अभी उन्हें राणा के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। पीसीसी को उनका इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। बहरहाल हर व्यक्ति निर्णय लेने को स्वतंत्र है, लेकिन उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप सरासर निराधार हैं। मेरा मानना है कि निष्ठावान कार्यकर्ता वहीं है जो संकट के वक्त पार्टी के साथ खड़ा रहे। समय के साथ धारा बदलने वाले को अवसरवादी ही कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments