Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeस्वास्थ्यजिलाधिकारी के दिए ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग व पोलों का ...

जिलाधिकारी के दिए ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग व पोलों का निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर ने संयुक्त रूप से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद के घंटाघर -एस्लेहाॅल-दिलाराम चैक का स्थलीय निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने देहरादून में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं यातायात में बाधक बन रहे फुटपाथों, सड़क किनारे अवैध पार्किेग एवं पोल इत्यादि को चिन्हिकरण करते हुए हटाने एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे शाॅपिंग काम्पलेक्स, माॅल, दुकानों आदि में अवस्थित पार्किंगं क्षमता की जानकारी लेते हुए पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में वाहन सड़क किनारे अथवा फुटपाथ पर पार्क नही होना चाहिए| सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सड़क को सुव्यवस्थित बनाते हुए यातायात सुचारू बनाये रखने में अपने विभाग से सम्बन्धित बताये गए कार्य को पूर्ण करना होगा|

जिलाधिकारी ने साथ ही यातायात में बाधक बन रहे पोल, अव्यवस्थित निर्माण आदि को सुव्यवस्थित करने व हटाने के सख्त निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान वाहनों की प्रतिष्ठानों के पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करवाने तथा यातायात में बाधक बन रहे सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान, अधि.अभि लोनिवि डी.सी नौटियाल सहित सिंचाई लोनिवि विद्युत, नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments