Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिमहासू देवता मंदिर हनोल में लगा जागड़ा मेला, सतपाल महाराज ने माथा...

महासू देवता मंदिर हनोल में लगा जागड़ा मेला, सतपाल महाराज ने माथा टेक किए दर्शन

देहरादून: मंगलवार को जौनसार-बावर के राजकीय जागरा पर्व सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल के जागड़ा मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने देवदर्शन किए। साथ ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल मंदिर में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की ।

जौनसार बावर में क्षेत्र में सबसे बड़े मेले के रूप में प्रसिद्ध राजकीय मेले जागड़े में हनोल महासू मन्दिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं पंहुचे। जिला प्रशासन एवं पुलिस व मंदिर समिति ने बेहतर व्यवस्थाएं बना रखी थी, जिसके चलते लोगों को देवदर्शन करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई । वहीं महासू महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रही।

पर्व के दौरान हनोल की सड़कें 2 किलो मीटर के एरिया में रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाई हुई है। जागरा पर्व मेले में इस बार मन्दिर परिषद् भण्डारा पण्डाल में एलसीडी स्क्रीन लगाकर मंदिर प्रांगण के नृत्य नाच गाने को लाइव दिखाया जा रहा है।

हनोल पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महासू मंदिर में माथा टेका। साथ ही उन्होंने कहा कि मानव उत्थान समिति के द्वारा खाद्यान्न सामग्री की व्यवस्था की गई है I इस बार मन्दिर समिति के द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।

मेलाधिकारी उप जिलाधिकारी सौरव असवाल ने बताया कि मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए है। इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल , जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, सीओ विकासनगर संदीप नेगी , थाना अध्यक्ष आशीष रावियान सचिव मोहन लाल सेमवाल, तहसील दार चमन सिंह ,सीआर राजगुरु, रमेश डोभाल, रतन सिंह चैहान, जितेंद्र चैहान, एसडीओ अशोक कुमार, मातबर राणा,निरीक्षक पूरण, श्याम सिंह तोमर, सुरेश जिनाटा,आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments