Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डखटीमा गोली कांड की 28वीं बरसी पर सीएम धामी ने किया शहीदों...

खटीमा गोली कांड की 28वीं बरसी पर सीएम धामी ने किया शहीदों को नमन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड की 28वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं।

इस दौरान सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने, पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments