Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिहिमाचल में सरकार बनाने के लिए आप की नई तकनीक, महिलाओं को...

हिमाचल में सरकार बनाने के लिए आप की नई तकनीक, महिलाओं को प्रतिमाह देगी एक हजार रुपये

देहरादून: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पालमपुर पहुंचकर आम आदमी पार्टी की चौथी गारंटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी हिमाचल प्रदेश में सरकार बनती है तो 18 वर्ष आयु से ऊपर की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह स्त्री सम्मान के रूप में दिए जयिंगे। इस दौरान आप ने मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं|

वहीं, मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। इसी लिए हमें सीबीआई और ईडी की जांच का बार-बार सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महज जुमलों की सरकार साबित हुई है।

जिसके बाद आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल की महिलाएं अपने वोट की ताकत से सत्ता परिवर्तन करेंगी। हिमाचल की महिलाएं दोस्तवाद और परिवारवाद की पार्टी को नहीं बल्कि विकासवाद की पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सरकार 75 साल तक रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments