Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधयुवक के सर पर हुआ खून सवार, प्रेमिका और उसकी मां को...

युवक के सर पर हुआ खून सवार, प्रेमिका और उसकी मां को उतारा मौत के घाट

देहरादून: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है I जहां एक प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मा को दिनदहाड़े मौत के घाट उतर दिया I इसके बाद आरोपी युवक ने बांसफोड़ान चौकी पहुंचकर जुर्म कबूल करने के साथ सरेंडर कर दिया।

दरअसल, ननिया उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी रईस अपनी बेटी शिबा उम्र करीब 22 वर्ष के साथ काशीपुर के अलीखां की निवासी थी। ननिया का पति और उसका बेटा खड़ी देश में काम करते हैं। गुरुवार करीब पौने 11 बजे अलीखां मोहल्ले का निवासी सलमान धारदार हथियार लेकर ननिया के घर के पास पहुंचा। जहां उसने पहले सड़क पर ही शिबा की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथियार लेकर घर में जा घुसा और ननिया का भी गला रेत दिया।

दिन दहाड़े दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद सलमान खून से सना हथियार लेकर बांसफोड़ान चौकी पहुंच गया। जहां उसने मौजूदा पुलिसकर्मियों से कहा कि मैंने मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही चौकी पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में उसे हिरासत में लिया। उसके बाद अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि सलमान और शिबा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों में अनबन थी। सलमान का कहना है कि शिबा ने उसको धोखा दिया है। गुरुवार को उसके सिर पर जैसे खून सवार हो गया हो। उसने पहले घर के बाहर सड़क पर ही शिबा को मौत के घाट उतारा उसके बाद घरे में घुसकर उसकी मां को भी मार डाला।

एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि सलमान ने मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात कबूल की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि प्रेम-प्रसंग में धोखा के कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments