Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeधर्म-संस्कृतियति नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम मौलानाओं को सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की दी...

यति नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम मौलानाओं को सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की दी खुली चुनौती

देहरादून: जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने मुस्लिम मौलानाओं से सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की खुली चुनौती दी है। वह 25 से 27 दिसंबर तक सर्वानंद घाट पर मुस्लिम मौलानाओं से सार्वजनिक शास्त्रार्थ करेंगे।

यति नरसिंहानंद ने अब हरिद्वार में सार्वजनिक शास्त्रार्थ करने की घोषण की है। कहा कि 25 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय आयोजन का सोशल मीडिया और अन्य साधनों से विश्व में प्रसारण किया जाएगा। 

स्वामी यति नरसिंहानंद ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि मुस्लिम मौलानाओं के साथ सार्वजनिक शास्त्रार्थ के माध्यम से लव जिहाद, तन से जुदा, गो हत्या, मठ मंदिर विध्वंस और गजवा-ए हिन्द की सच्चाई को समझने का प्रयास करेंगे।  मालूम हो कि इससे पहले यति 2021 में उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में ही दिसंबर धर्मसंसद कर चुके है।

यति ने बताया कि वह सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं को पत्र लिखकर आमंत्रित करेंगे। हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद के दौरान हेट स्पीच मामले में संसद के कोर कमेटी के सदस्य महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जेल जा चुक हैं। भड़काऊ भाषण में इससे पहले जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को  भी गिरफ्तार किया जा चुका था। 

हरिद्वार में बहुत से ऐसे धर्मगुरु हैं जो बड़े-बड़े मौलानाओ के मित्र समझे जाते हैं। आयोजन में मौलानाओं को आमंत्रित करने के लिए सबकी मदद ली जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments