Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डअंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से किया गया निष्कासित

देहरादून: ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी के पिता व भाई को भाजपा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हत्याकांड में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। इस बीच हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा ने अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य की गिरफ्तारी के बाद पुलकित के पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ. अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया की इसके आदेश प्रमुख सचिव एल फैनई ने जारी कर दिया है।

वहीं, अंकिता हत्याकांड में प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनकी कार पर हमला कर दिया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में भी आग लगा दी। इससे पहले रिजॉर्ट में कार्रवाई करते हुए सीएम धामी के निर्देश पर बुलडोजर चलवा दिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments