Latest news
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश होने की...

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश होने की जताई सम्भावना, जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: मध्य प्रदेश में चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव के क्षेत्र बनने से उत्तराखंड के पांच जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं| जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सरकार, शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका है| नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह के मुताबिक मध्य प्रदेश में चक्रवात के सक्रिय होने के साथ ही निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक तीन दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। तीन दिन के बाद चक्रवात के बिहार की ओर से खिसकने से बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments