Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डत्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उठाए सवाल, एसआईटी ने किया बुलडोज़र एक्शन से...

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उठाए सवाल, एसआईटी ने किया बुलडोज़र एक्शन से पहले साक्ष्य जुटाने का दावा

देहरादून: अंकिता हत्याकांड ने राजनैतिक मोड़ ले लिया है I बुलडोज़र की कारवाही पर तमाम लोग सवाल उठा रहे है I इस कारवाही को साक्ष्य मिटने की कोशिश्ग कहा जा रहा है I इन सवालों के बीच पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी सवाल किया है I

वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर एक्शन पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे है I इन सवालों के जवाब में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिला प्रशासन कह रहा है कि हमसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में अब यह जांच का विषय बन गया है कि रिजॉर्ट पर किसने कहने पर बुलडोजर चलाया गया। कहा कि इतनी भी क्या जल्दी थी कि रातोंरात ही रिजॉर्ट पर बुलडोजर एक्शन हुआ। इससे पहले भी बुलडोजर एक्शन पर कई बार सवाल उठाए गए हैं। 

रावत का कहना है कि रिजॉर्ट के नियम हैं, लेकिन दुर्भाग्य से उनका पालन नहीं हो पा रहा है, जबकि प्राधिकरण और जिलों के पास फुल अथॉरिटी है। रावत का कहना है कि व्यवस्थाओं का अनुपालन जरूरी है।  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि अंकिता हत्याकांड बहुत दुखद है और उत्तराखंड सरकार इसपर नजर बनाए हुए है।

बुलडोजर एक्शन से पहले जरूरी साक्ष्य निकालने का दावा

अंकिता हत्याकांड में धामी सरकार के आदेश के बाद गठित एसआईटी का दावा है कि बुलडोजर एक्शन से पहले सभी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए गए थे। एसआईटी टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया है। अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एम्स से प्राप्त करके परिजनों को दिखाई गई है।

घटनास्थल से सभी भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटैज, मोबाइल सीडीआर आदि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्राप्त करके गहनता से विश्लेषण कर अध्ययन किया जा रहा है। प्रकरण के मुख्य गवाहों, रिजॉर्ट कार्मिकों से पूछताछ जारी है। हत्यारोपियों से महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने हेतु पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments