Latest news
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयशहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हुआ रक्तदान...

शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून: देशभर में आज 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर को खास बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्तदान शिविर के आयोजन का ऐलान किया। जिसके चलते दिल्ली में 50 जगहों पर रक्तदान शिविर लगाए गए हैं। सीएम केजरीवाल ने मौलाना आजाद मेडिकल कालेज से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

शहीद भगत सिंह को याद करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि अमर बलिदानी शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। हम सब 130 करोड़ भारतीयों को एक साथ मिलकर भगत सिंह के सपनों का भारत बनाना है, भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाना है।

केजरीवाल ने युवाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के आदर्श दिल्ली और पंजाब में आप सरकारों के लिए मार्गदर्शक हैं। रक्तदान अभियान भगत सिंह के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने कम उम्र में देश के लिए अपना बलिदान दिया। अरविंद केजरीवाल ने सभी राजनीतिक दलों से भी इस पहल का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments