Latest news
मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं भाजपा की विधानसभावार कोर कमेटियां गठित, संगठनात्मक एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा शुरू मुख्यमंत्री ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहुंचकर परिजनों से की भेंट डीएम ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहाः सीएम मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ मुख्यमंत्री ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दून में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण आईएमए पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को मिले 481 नए सैन्य अधिकारी वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

[t4b-ticker]

Sunday, June 14, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, परिणाम को लेकर लोग...

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू, परिणाम को लेकर लोग उत्साहित

देहरादून: हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से ब्लॉक वार मतगणना शुरू हो गई है। जिसके रूझान भी आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, फाइनल परिणाम दोपहर के बाद आने शुरू होंगे।

सुबह से ही मतगणना केंद्रों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। डीएम विनय शंकर पांडेय का दावा है कि 15 घंटे में मतगणना पूरी कर दी जाएगी। 

उनका कहना है कि मतगणना के लिए पहले 180 टेबल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए मतगणना के लिए 277 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, मतगणना में लगे कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है।

सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और आखिर में जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। एक मतदान टेबल पर मतगणना के लिए अनुमानित दो घंटे का समय लग सकता है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments