Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सरकारी अधिकारी समेत 10 लोग लापता

ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सरकारी अधिकारी समेत 10 लोग लापता

देहरादून: असम की ब्रह्मपुत्र नदी में 20 से अधिक लोग सवार नाव डूबने की खबर सामने आई है। यह हादसा धुबरी जिले में हुआ हैं। इस हादसे में एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लोगों लापता है।  इस बात की जानकारी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ने दी हैं|

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ जिला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, धुबुरी जिले के भासानी नगर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में आज गुरुवार सुबह यह दुर्घटना हुई। नाव में धुबरी के राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाव में सवार 20 लोगों में से करीब 10 लोगों को बाहर निकल दिया गया हैं, लेकिन राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 10 लोग लापता हैं।

धुबरी  के उपायुक्त अंबामुथन ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग तैरकर किनारे आ गए, जबकि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है संजू दास समेत सभी को जल्द बचा लिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments