Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल

सीएम धामी का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल

देहरादून: सीएम धामी, विधानसभा स्पीकर, और प्रदेश अध्यक्ष के एक साथ दिल्ली दौरे की खबर से अनेकों अनुमान लगाए जा रहे थे I इस बीच सीएम धामी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की।

सीएम धामी ने बीएल संतोष से 40 मिनट की मुलाकात में अंकिता हत्याकांड एवं भर्ती प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की I साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी से भी अलग-अलग भेंट की।

इस दौरान भी राज्य के घटनाक्रमों को लेकर चर्चा हुई। उधर, मुख्यमंत्री धामी की इन मुलाकातों को मंत्रिमंडल में फेरबदल और कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि दिल्ली से लौटने के बाद इस बारे में मुख्यमंत्री निर्णय ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments