Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी की फर्जी वीडियो शेयर करना अशोक पंडित को पड़ा भारी,...

राहुल गांधी की फर्जी वीडियो शेयर करना अशोक पंडित को पड़ा भारी, कांग्रेस ने की शिकायत दर्ज

देहरादून: बीते दिनों फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने राहुल गांधी की एक फर्जी वीडियो शेयर की थी| वीडियो में राहुल आरती करने से इनकार करते नजर आ रहे हैं। जिस पर दिल्ली के उक्त पुलिस थाने में बीती रात युवक कांग्रेस की ओर से पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अशोक पंडित का ऐसे फर्जी पोस्ट व वीडियो शेयर करने का इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि ताजा वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया। अशोक पंडित ने इस तरह हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। 

कांग्रेस ने कहा है कि यह पूरी तरह से फर्जी वीडियो है। जैसे ही यह पता चला कि यह फर्जी वीडियो है, पंडित ने इसे तुरंत डिलीट कर दिया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसे लोगों को हल्के में नहीं छोड़ा जा सकता। 

बता दें, इस वीडियो में दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा था, “जनेऊधारी राहुल गांधी आरती करने से इनकार कर रहे हैं। कारण स्पष्ट हैं।” लेकिन इस वीडियो को फैक्ट चेकरों फर्जी ने फर्जी बताया हैं।

वीडियो के जांचकर्ताओं ने पाया कि इस मॉर्फ्ड वीडियो में इस्तेमाल की गई तस्वीरें 2017 में राजस्थान की थीं। उस वक्त राहुल गांधी ने एक मंदिर में आरती की थी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments