Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन, शशि थरूर...

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे होंगे आमने-सामने

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। इससे पहले चुनावी तस्वीर भी लगभग साफ हाे गई है। दिग्विजय सिंह को इस बीच अहम प्रत्याशी माना जा रहा था I लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है I अब सीधा मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच है।

अशोक गहलोत ने किया खरगे का समर्थन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, अध्यक्ष पद के लिए मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा। खरगे अनुभवी नेता हैं, हम सभी एकजुट हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। गहलोत ने कहा, खरगे साहब के बारे में जो निर्णय हुआ वह सभी सीनीयर नेताओं से चर्चा के बाद हुआ है। 

वहीं, सोनिया गांधी के सामने इस्तीफे की पेशकश के सवाल पर गहलोत ने कहा, मेरे पास इंदिरा गांधी के समय से पद रहा है। मुझे पिछले 50 सालों में बहुत मान और सम्मान मिला है। मेरे लिए पद जरूरी नहीं है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो, इसके लिए मैं जान लगाना चाहता हूं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments