Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeशिक्षाप्रदेश के हर जिलों में खुलेंगे मॉडल कॉलेज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के...

प्रदेश के हर जिलों में खुलेंगे मॉडल कॉलेज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत दिया जाएगा एडमिशन

देहरादून: शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मॉडल कॉलेज बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। उच्च शिक्षा सचिव ने बताया कि इसके लिए शुरूआती अध्ययन कर लिया गया है। मॉडल कॉलेजों के खुलने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना को पूरा किया जा सकेगा।  

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी 12 राज्य विश्वविद्यालय और 119 सरकारी व 21 अशासकीय कॉलेज हैं। सरकार की योजना के तहत हर जिले में इनमें से एक या दो कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाया जाएगा।

उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली के मुताबिक विभाग के स्तर पर हर जिले में मॉडल कॉलेज बनाने पर काम किया जा रहा है। वहीं शिक्षा सत्र 2022-23 में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एडमिशन दिए जा रहे हैं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पाठ्यक्रम निर्धारण समिति के अध्यक्ष प्रो.एनके जोशी ने एनईपी को लेकर विश्वविद्यालयों को विभिन सेल गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

रामचरितमानस , रोबोटिक्स जैसे एडवांस कोर्स भी शामिल

कुलपति व पाठ्यक्रम निर्धारण समिति के अध्यक्ष प्रो.एनके जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत  छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम का लाभ मिलेगा और अब वह अपने मनपसंद विषय और विश्वविद्यालय चुन सकेंगे। नए पाठ्यक्रम रिसर्च, इनोवेशन और इंटरप्रेन्योरशिप बेस्ड होंगे।

उन्होंने बताया कि इसमें रोबोटिक्स जैसे एडवांस कोर्स भी शामिल हैं। को-कैरिकुलम कोर्स के 6 सेमेस्टरों के हर सेमेस्टर में भारतीय ज्ञान परंपरा, कम्युनिकेशन स्किल, इन्वायरमेंट, मैनेजमेंट पैराडाइज ऑफ भगवत गीता, योगा, विवेकानंद स्टडीज, पर्सनली डेवलपमेंट, रामचरितमानस, ट्रेडिशनल नॉलेज, वैदिक साइंस और वैदिक गणित जैसे कोर्स भी शामिल किए गए हैं। 

पब्लिक डोमेन से मिले सुझावों के बाद किया गया पाठ्यक्रम तैयार 

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने बतया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम विभिन्न स्तर पर कई दौर की बैठकों और पब्लिक डोमेन से मिले सुझावों के बाद तैयार किया गया है। जिसे सभी विश्वविद्यालयों की बीओएस, एकेडमिक काउंसिल और एग्जेक्युटिव कमेटी ने अप्रोव किया हैं। नीति के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया साथ ही स्क्रीनिंग कमेटी और कैरिकुलम डिजाइन समिति गठित की गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments