Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहॉस्टल के छात्रों के जबरन काटे बाल, छात्र को डंडो से पीट...

हॉस्टल के छात्रों के जबरन काटे बाल, छात्र को डंडो से पीट किया बुरा हाल

देहरादून: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल से छात्रों के जबरन बाल काटने का मामला सामने आया है I इस प्रताड़ना से परेशान छात्र रात को थाने पहुंच गए।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के हॉस्टल के छात्रों ने वार्डन पर जबरन बाल काटने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस क्रम में प्रधानाचार्य ने आरोपी वार्डन को निलंबित कर दिया है।

छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने मंगलवार देर रात नौ बजे अपने हाथ से ही सभी छात्रों के बाल काटने शुरू कर दिए। मंगलवार होने की वजह से छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो आरोप है कि वार्डन महेंद्र सिंह भड़क गए। उन्होंने छात्रों के बाल जबरदस्ती काटने के साथ ही डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

यहीं नहीं बल्कि एक छात्र को बुरी तरह से पीट दिया। वह हॉस्टल से भाग गया। छात्र के भागने के बाद कुछ छात्र लोहाघाट थाने में पहुंच गए। उन्होंने एसओ जसबीर सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्र की खोज के लिए पुलिस को लगाया गया लेकिन पता चला कि वह विद्यालय परिसर में ही है। इस बीच प्रधानाचार्य गोपाल राम भी थाने पहुंचे। वह छात्रों को समझाकर विद्यालय ले गए।

वहीं, सीओ विपिन पंत ने कहा कि छात्रों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उधर, वार्डन महेंद्र सिंह घरती ने छात्रों की ओर से लगाए आरोपों को निराधार बताया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments