Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतिअपने ही बयान से पलटे भाजपा नेता, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

अपने ही बयान से पलटे भाजपा नेता, राहुल गांधी पर लगाया आरोप

देहरादून: भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत के लड़की छेड़ने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैं। जिसके एक दिन बाद ही अपने बयान से पलटते हुए उन्होंने अपने बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान बताया हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं के एतराज पर उन्होंने कहा कि वे मंदिर जाने की मंशा अपने नेता राहुल गांधी से पूछें।

बता दें, मंगलवार को गौतम ने बयान दिया था कि कांग्रेसी मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उनके इस विवादित बयान की सियासी हलकों में खूब चर्चा रही। बुधवार को गौतम के बयान पर कांग्रेस के एतराज को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान और सोच पर टिप्पणी की थी, न कि अपनी निजी राय रखी थी।

उन्होंने विरोध पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उनकी दिनचर्या और जीवन शैली सनातन है। हमारा पूर्ण विश्वास है कि मंदिर में लोग पवित्र विचार लेकर जाते हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह मंदिर में गलत उद्देश्यों से नहीं जाते हैं। उन्हें ही शक है कि मंदिर में लोग लड़कियां छेड़ने जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग प्रभु श्री राम को नहीं मानते, उनके जन्म स्थान को नहीं जानते। राम सेतु को काल्पनिक बोलते हैं। कोर्ट में हलफ़नामा देते हैं कि राम थे ही नहीं। उनमें मंदिर की पवित्रता का ज्ञान होने की उम्मीद रखना बेमानी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments