Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैलाश खैर और रैपर गौरव मनकोटी की धुन पर झूमेंगे युवा

कैलाश खैर और रैपर गौरव मनकोटी की धुन पर झूमेंगे युवा

देहरादून: देहरादून की पुलिस लाइन में कैलाश खैर और रैपर गौरव मनकोटी के आने से पहले लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है I पुलिस लाइन में इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। मैराथन को सीएम पुष्कर सिंह धामी और हंस फाउंडेशन संस्थापिका माता मंगला द्वारा फ्लैग ऑफ किया जाएगा। 

रविवार को होने वाले मैराथन में दौड़ लगाने के बाद युवा कैलाश खैर और रैपर गौरव मनकोटी के गाने पर झूमेंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने इस बारे में बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पीएम के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता और सीएम के देवभूमि को 2025 तक नशामुक्त करने की मुहिम के साथ रन फॉर यूनिट व रन अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर हंस फाउंडेशन द्वारा मैराथन आयोजित की जा रही है, जिसमें अभी तक 15 देशों के 112 विदेशी एथलीटों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 24 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया है।

उन्होंने बताया कि 21 किमी में कुल 3,255 (3,027 पुरूष व 228 महिला), 10 किमी में कुल 5,100 (4,351 पुरूष व 749 महिला) प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। मैराथन के साथ ही जागरूकता थीम पर तीन किमी की फन रन भी आयोजित की जा रही है।

मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को  29 अक्तूबर को पुलिस लाइन रेसकोर्स में सुबह 10:30 बजे से सायं छह बजे तक नंबर वितरित किए जाएंगे। बताया कि मैराथन में कई श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये और सांत्वना पुरस्कार दिए जएंगे।

साथ ही 21 किमी एवं 10 किमी में सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क टाइमिंग चिप दी जाएगी। 21 किमी फिनिश करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को और 10 किमी में टॉप 10 प्रतिभागियों को फिनिशर मैडल प्रदान किए जाएंगे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments