Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिबूढ़ी दिवाली का होगा सार्वजनिक आयोजन, महान हस्तियां होंगे शामिल

बूढ़ी दिवाली का होगा सार्वजनिक आयोजन, महान हस्तियां होंगे शामिल

देहरादून: उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति ने उत्तराखंड में 4 नवंबर को बूढ़ी दिवाली (इगास बग्वाल) का सार्वजनिक आयोजन गुरु नानक ग्राउंड में किए जाने की जानकारी दी हैं।

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के संरक्षक भोरेलाल गुप्ता ने आज शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तराखंड अपनी विशिष्ट संस्कृति व रीति-रिवाजों के लिए जाना जाता है। आज के तेजी से बदलते वैश्विक परिवेश में यह आवश्यक है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक विरासत की विशालता व व्यापकता के बारे में जानकारी दें और उन्हें अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक परंपराओं से अवगत कराएं|

उन्होंने आगे कहा कि इसी दृष्टि से इस वर्ष ईगास बग्वाल का सार्वजनिक आयोजन रेस कोर्स स्थित गुरु नानक ग्राउंड में 4 नवम्बर को शाम 4:00 बजे से किया जा रहा है। ईगास बग्वाल कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक गीत व संगीत की प्रस्तुती सुप्रसिद्ध लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल, सौरव मैठाणी व एलेग्जेंडर के द्वारा किया जाएगे।

ईगास बग्वाल आयोजन समिति के सदस्यों ने इस आयोजन को यादगार बनाने की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी कार्यक्रम स्थल पर लगवाने की योजना बनाई है| इन स्टालों में विभिन्न प्रकार की उत्तराखंडी व्यंजन-जायका व खानपान भी उपलब्ध रहेंगे| जिससे दर्शक बग्वाल का पूरी तरह लुप्त ले पायेंगे।

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ ने बताया कि इस अवसर पर पत्रकारिता, सार्वजनिक क्षेत्र, सामाजिक जनकल्याण, चिकित्सा जगत, कला व संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय, अप्रतिम तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को ‘ईगास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के सचिव गौरव खंडूरी ने बताया कि कार्यक्रम में ईगास बग्वाल के इतिहास तथा उत्तराखंड की विशिष्ट परंपराओं पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा भी की जायेगी तथा अन्त में भेलौ खेल का भी आयोजन होगा।

बता दें, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह रावत गांववासी करेंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के प्रोटोकॉल पशुपालन एवं कौशल विकास मंत्री सौरव बहुगुणा तथा विशिष्ट अतिथियों में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजान दास, चकराता विधायक प्रीतम सिंह व देहरादून नगर के महापौर सुनील उनियाल गामा बतौर अतिथि उपस्थित होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments