Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का दावा, हर राज्य में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

सीएम धामी का दावा, हर राज्य में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंग धामी ने देश के हर राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने का दावा किया हैं| प्रेस वार्ता के दौरान सीएम धामी ने देश में सबके लिए एक समान कानून होने की बात कही| वहीं ध्रुवीकरण के आरोपों को खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे बडे़ मुद्दे हैं।

वहीं यूसीसी के बारे में बात करते हुए धामी ने बताया कि सेवानिवृ्त्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गाय है। पांच सदस्यों वाली कमेटी पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रही है। ड्राफ्ट बन जाने पर राज्य में इसे लागू किया जाएगा। राज्य की जनता से यूसीसी लागू करने का वादा जल्द ही पूरा किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं देश के सभी राज्यों से यूसीसी को लागू करने की अपेक्षा करता हूं। वहीं अनुच्छेद-44 का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि हमारा संविधान भी यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करता है और समय-समय पर उच्चतम न्यायालय भी ऐसा करने को कहता है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments