Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबर्फबारी के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यहां भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बदरीनाथ पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना और प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की।

इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात की I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments