Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराजनीतिराज्य के अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस करेगी...

राज्य के अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

देहरादून: 29 नवंबर को विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है I इससे पूर्व मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस राज्य के अहम मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए पार्टी स्तर से बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।

शुक्रवार को विधानसभा परिसर में स्थित कांग्रेस विधानमंडल दल कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भर्तियों में धांधली की जांच ठीक प्रकार से नहीं की जा रही है। लचर जांच के चलते मामले में लिप्त आरोपियों को लगातार जमानत मिल रही है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक सरकार वीवीआईपी का नाम उजागर नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में सरकार में बैठे कुछ सफेदपोश लोग शामिल हैं, इसलिए सरकार सीबीआई जांच से बच रही है। कांग्रेस पहले दिन से इन मामलों में हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

इन मुद्दों पर होगा प्रदर्शन

भर्ती परीक्षाओं में धांधली, विधानसभा भर्ती प्रकरण, अंकिता भंडारी हत्याकांड, हरिद्वार पंचायत चुनाव में धांधली जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस 21 नवंबर को सचिवालय घेराव करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments