Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपरिवहन विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने जताई आपत्ति

परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने जताई आपत्ति

देहरादून: परिवहन विभाग ने वित्त को प्रदेेश के मंत्रियों के लिए नई और महंगी गाड़ियां का प्रस्ताव भेजा था, उस पर वित्त विभाग आपत्तियां जताई हैं।

बता दें, बीते दिनों परिवहन विभाग ने महंगी गाड़ियों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को भजते हुए परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा था कि नई गाड़ियों से जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा बेहतर होगी।

वहीं वित्त विभाग द्वारा जताई गयी आपत्तियों पर रामदास ने कहा कि डीजल, पेट्रोल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बहुत सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास बहुत पुरानी गाड़ियां हैं।

इसलिए परिवहन विभाग ने प्रस्ताव भेजा है कि पुरानी गाड़ियां हटाकर नई दी जाएं। वित्त विभाग ने इस पर कुछ आपत्तियां लगाई हैं। जो भी सही होगा, उस पर सरकार निर्णय लेगी।

मंत्री ने कहा कि हमने बड़ी गाड़ियों की डिमांड नहीं रखी है। जो हैं, वह सही होनी चाहिए। उनकी फिटनेस हो। कहीं दुर्घटनाग्रस्त न हो। हम जनता और जन प्रतिनिधियों की भी सुरक्षा चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments