Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराष्ट्रीयएडीजी ने अग्रिम चौकियों की सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

एडीजी ने अग्रिम चौकियों की सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

देहरादून: सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों पर पहुंचकर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों को दुश्मनों के किसी भी षड्यंत्र को विफल करने के लिए सभी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जवानों के हौसले की सरहना की।

अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पीवी रामा शास्त्री ने फील्ड कमांडरों से मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों व उनका सामना करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा ग्रिड को अभेद्य बनाने के साथ सीमा प्रहरियों को कड़ी सतर्कता से सर्दी के महीनों में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के भी निर्देश दिए। सीमा के दौरे के दौरान उनके साथ इस मौके पर जम्मू फ्रंटियर के आइजी डीके बूरा व अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे|

शास्त्री ने अग्रिम चौकियों पर चुनौतीपूर्ण हालात में ड्यूटी कर रहे सीमा प्रहरियों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया।अतिरिक्त महानिदेशक ने दोपहर को ही अखनूर में अंतरराष्ट्रीय सीमा की गड़खाल व सिदरवां अग्रिम चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने शाम तक सीमा के अन्य सेक्टरों का भी दौरा कर सीमा सुरक्षा बल के सुरक्षा स्तर के बारे में जानकारी हासिल की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments