Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनगर निगम टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

देहरादून: नगर निगम की टीम ने त्रिवेणी घाट रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से त्रिवेणी घाट के समीप सरस्वती नाले के ऊपर रखे खोखे और कुछ दुकानों को हटाया। निगम की ओर से हुई इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में न भर पाएं इससे पहले ही दुकानदारों ने सामान समेट लिया।

आज मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर त्रिवेणी घाट पहुंची। टीम ने यहां सरस्वती नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण और सड़क किनारे लगे खोखे को हटाया। निगम की टीम ने कई खोखे और उनके सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर दिया। कई लघु व्यापारी अपने सामानों को समेटते हुए दिखाई दिए। व्यापारियों और नगर निगम टीम के साथ कोई झड़प न हो इसके लिए कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में निगम की टीम ने केवल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ के समीप पसरे अतिक्रमण को तोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments