Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण...

सीएम धामी ने कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का किया लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया I इस दौरान सीएम ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बने डिवाइन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने भवन निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारें में जितना भी कहा जाए, उतना कम है। उन्होंने कहा मुझे छात्रकाल से ही दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष जी का दिव्य सानिध्य प्राप्त होता रहा है। समाज को शिक्षा और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करने का जो संकल्प आशीष जी ने लिया है, उसी का परिणाम है कि आज हम इस विशिष्ट संस्थान को इस स्वरूप में देख पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मेरा यह प्रयास रहता है कि हमारी सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ, के क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसी भी संस्थान की हर संभव सहायता कर सकें। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब युवा उत्तराखंड अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा, तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। इस विकल्प रहित संकल्प की सिद्धि के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की समस्त देवतुल्य जनता हमारे इस संकल्प को पूर्ण करने में हमारी सहायता करेगी।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे है ऐतिहासिक कार्य

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री धामी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े एवं ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारे प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रदेशवासी को मुफ्त में इलाज देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत अभी तक राज्य के अंदर 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन गए हैं एवं 6 लाख से अधिक मरीजों का मुक्त में ईलाज करवाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के चेकअप एवं बच्चे को जन्म देने के बाद उन्हें घर तक गाड़ी मुफ्त में मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक जिले में डायलिसिस का इलाज मुफ्त में किए जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। धन सिंह रावत ने बताया कि संपूर्ण देश में सबसे सस्ती मेडिकल शिक्षा हमारे राज्य में है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को जल्द ही टीबी मुफ्त करेंगे एवं उत्तराखंड में एयर- एंबुलेंस का विस्तार भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर आचार्या बाल कृष्ण ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन का मकसद समाज की सेवा है। सेवा के कार्यों के लिए मनुष्य को साधना की आवश्यकता होती है I तप और साधना से ही विकास संभव है, सामाजिक कार्य कर आमजन के विकास से ही समाजसेवा संभव है। उन्होंने कहा दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. आशीष गौतम ( अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन), डॉ. कृष्ण गोपाल ( सह सरकार्यवाह आरएसएस), योग गुरु स्वामी रामदेव, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे (भारी उद्योग, भारत सरकार), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, आके श्रीवास्तव (अध्यक्ष, प्रबंधक निदेशक ओ.एन.जी.सी), पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments