Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनजाति समाज की कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए फण्ड की...

जनजाति समाज की कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए फण्ड की होगी व्यवस्था: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्य जनजाति शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम पर प्रतिभाग किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजाति कल्याण समिति के भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने की भी बात कही। साथ ही जनजाति समाज की कला, संस्कृति संरक्षण के लिए कारपस फण्ड की स्थापना की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। सीमान्त क्षेत्रों में जनजाति छात्रों की शिक्षा व्यवस्था के लिए आवासीय विद्यालयों की स्थापना पर विचार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में भगवान बिरसा मुण्डा के आशीर्वाद से हमारा देश अपने अमृत संकल्पों को पूर्ण करने में अवश्य सफल होगा। हमारा जनजातीय समाज हमारे बटवृक्ष रूपी देश की मजबूत जड़ के समान है। जनजातीय समाज का मजबूत और आत्म निर्भर बनना हमारे देश और प्रदेश की उन्नति के लिए आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का योगदान के कारण ही पिछले वर्ष प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। इससे जहां एक ओर जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, वहीं गैर जनजातीय समुदाय को भी जनजातीय समाज की कला व संस्कृति की विशेषताओं से अवगत होते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, जनजाति कल्याण निदेशक संजय टोलिया आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments