Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसामैक्स के गहरी खाई में गिरने से 12 की मौत व अन्य...

मैक्स के गहरी खाई में गिरने से 12 की मौत व अन्य घायल

देहरादून: शुक्रवार दोपहर एक मैक्स के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया I मैक्स में 17 लोग सवार थे जिनमे से 12 की मौत हो गई और अन्य घायल है I

उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे करीब पल्ला गांव के समीप मैक्स वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। शुरुआती जानकारी में 21 लोगों के गाड़ी में सवार होने की बात सामने आई थी। लेकिन पुलिस जांच के बाद साफ हुआ कि उसमें 17 लोग सवार थे।

सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। चार घायलों को भी निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम पहुंचाया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ ही स्थानीय लोग देर रात तक बचाव अभियान में जुटे रहे। सूचना पर डीएम हिमांशु खुराना और एसपी प्रमेंद्र डोबाल भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से फोन पर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। सीएम को बताया गया कि पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments