Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस ने कराई नशेड़ियों की परेड, नशे पर काबू पाने का निकाला...

पुलिस ने कराई नशेड़ियों की परेड, नशे पर काबू पाने का निकाला नया तरीका

देहरादून: नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नया तरीका खोज निकाला है I जिसके चलते नशा बेचने वालों का सत्यापन और नशे के दलदल में फंसे लोगों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

हरिद्वार जिले में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नया अभियान शुरू किया है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने हर थाने में सत्यापन और काउंसलिंग के दो रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मंगलवार से इस अभियान की शुरूआत कर दी है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद परिसर में बहादराबाद क्षेत्र के आसपास नशा कर रहे व्यक्तियों की परेड कराई गयी। साथ ही भविष्य में नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि पहले नशे में लिप्त रहे व्यक्तियों को थाने में बुलाया गया। उन्होंने उनसे ड्रग्स व अन्य नशा बेचने वाले और उसकी तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ड्रग्स बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी ने भविष्य में नशा न करने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है एवं ड्रग्स लेने वालों की काउंसलिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments